मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पांड्या टीम के साथ मैदान पर भी दिखाई नहीं दिए, ऐसे में माना जा रहा है कि वह होटल में ही आराम कर रहे हैं।
दीपक चहार बने हार्दिक पाण्डेया का रिप्लेसमेंट
हार्दिक पांड्या की जगह टीम में ऑलराउंडर दीपक चाहर को शामिल किया गया है। यह इस सीजन में उनका पहला मुकाबला है और वह पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। वहीं, ट्रेंट बोल्ट भी आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के कार्बिन बोश को मौका दिया गया है। बोश के लिए भी यह इस सीजन का पहला मैच है।
दिल्ली कैपिटल्स की विनिनिंग कॉम्बिनेशन के साथ फिर से मैदान पर उतरी
वहीं, दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह उनके होम ग्राउंड पर इस सीजन का पहला मुकाबला है। इससे पहले उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए जीत दर्ज की थी। कप्तान ने इस मैच में भी उसी टीम पर भरोसा जताया है।
DC Vs MI का प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

