IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन में बिहार के इन 3 स्टार युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से सनसनी मचा दी है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के 2 खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि एक खिलाड़ी इस समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहा है। जी हां इस समय हम बात कर रहे है 15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, 21 साल के साकिब हुसैन और 27 साल के ईशान किशन की। क्यूंकि ये तीनों ही खिलाड़ी बिहार राज्य से आते हैं और आईपीएल 2026 में इन सभी ने अपने खेल से काफी सनसनी मचा दी है।
1. वैभव सूर्यवंशी :-
वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। इस समय वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2026 के सीजन में भी अपने बल्ले से काफी धमाल मचा रहे हैं। इसके अलावा इस समय वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में कुल 200 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 76 रन रहा है। जबकि उन्होंने आईपीएल 2026 में 263.15 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
2. ईशान किशन :-
आईपीएल 2026 के सीजन में ईशान किशन इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं कप्तानी करते हुए वह पहले से भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल 2026 के सीजन में ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। क्यूंकि इस समय उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 213 रन बनाए हैं।

इसके अलावा वह पिछले आईपीएल सीजन में एक शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अपने दूसरे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं इस सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन का रहा है। जबकि आईपीएल 2026 सीजन में उन्होंने 190.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि ईशान किशन बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वो अपना घरेलू क्रिकेट झारखंड से खेलते हैं।
3. साकिब हुसैन :-
साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा IPL 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 वर्षीय तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया था। तब इस तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। वहीं उस मैच में उन्होंने आरआर के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (1), डोनोवन फेरेरा (69), जोफ्रा ऑर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) को आउट कर सुर्खियां बटोरी थी।

तब इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। इसके अलावा वह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते, लेकिन अपने डेब्यू मैच में ही इस युवा गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से सनसनी मचा दी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

