IPL 2026: आईपीएल 2026 का 22वां मैच चेन्नई के चेपॉक में खेला गया था। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोपीनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे थे। क्यूंकि गोपीनाथ का निधन 9 अप्रैल को हो गया था।
भारतीय क्रिकेटर सी.डी गोपीनाथ का 9 अप्रैल को हुआ था निधन :-
इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सी.डी गोपीनाथ ने 96 साल की उम्र में अपनी अंतिम सास ली थी। वहीं उनका निधन बीते 9 अप्रैल 2026 को चेन्नई में हुआ था। इसके अलावा वह भारत की तरफ से पहला टेस्ट टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर थे।

वहीं इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि सी.डी गोपीनाथ भारतीय टीम के पहला टेस्ट मैच खेलने वाले आखिरी जीवित सदस्य थे। तभी तो अब चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
कैसा रहा है सी.डी गोपीनाथ का करियर :-
.@ChennaiIPL and @KKRiders are wearing black armbands as a mark of respect to former India cricketer C.D. Gopinath, who breathed his last on April 9.#TATAIPL | #CSKvKKR pic.twitter.com/Zv9NxNjAp6
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर सी.डी गोपीनाथ का जन्म 1 मार्च 1930 को चेन्नई में हुआ था। वहीं उन्होंने भारत की तरफ से साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कुल 8 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इन 8 मैचों की 12 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 20.17 की बल्लेबाजी औसत से कुल 242 रन बनाए थे।इस बीच उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक ही निकला था।
CD Gopinath, the last surviving member of India's first Test win, has died in Chennai at the age of 96.
He was India's oldest living Test cricketer and the second oldest worldwide after Australia's Neil Harvey pic.twitter.com/Tw0Bhuhfoo
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 9, 2026
जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद रहते हुए 50 रन का रहा था। यह स्कोर उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर ही बनाया था। इसके अलावा उन्होंने मद्रास की तरफ से अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला था। इस राज्य की तरफ से उन्होंने 83 मुकाबले में कुल 4259 रन बनाए थे। वहीं इस फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकाबल्लेबाजी औसत 42.16 का रहा था। जबकि गोपीनाथ ने 1954-55 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाकर मद्रास को पहली बार खिताब भी जिताया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

