Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलोराडो रैपिड्स को 3-2 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब अगले मैच में फिर से इंटर मियामी को कोलोराडो रैपिड्स का सामना करने के लिए डेनवर का दौरा करना पड़ेगा। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है।
इंटर मियामी ने कोलोराडो रैपिड्स को 3-2 से हराया :-
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी क्लब ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलोराडो रैपिड्स को 3-2 से हरा दिया है। इसके अलावा यह मैच 75,824 दर्शकों की मौजूदगी में एम्पावर फील्ड एट माइल हाई में खेला गया था। इसके अलावा यह मेजर लीग सॉकर के इतिहास की अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी उपस्थिति थी। इसके अलावा मियामी की जीत में कप्तान लियोनल मेसी की अहम भूमिका रही है। क्यूंकि उन्होंने इस मैच में दो गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई है।

इस मैच की शुरुआत में ही इंटर मियामी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद खेल के 18वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी के जरिए गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। इसके अलावा यह इस मौजूदा सीजन में उनका कुल छठा गोल था। इसके बाद मैच के पहले हाफ के अंत में स्टॉपेज टाइम में जर्मन बर्टेराम ने शानदार हेडर के जरिए मियामी टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया था। वहीं उस गोल में सिल्वेटी का सटीक क्रॉस काफी अहम रहा था। इसके अलावा इस सीजन में यह उनका तीसरा असिस्ट भी था।

इसके बाद मैच के दूसरे हाफ में कोलोराडो रैपिड्स ने जोरदार वापसी की थी। क्यूंकि खेल के 58वें मिनट में राफेल नवारो और 62वें मिनट में डैरेन यापी ने गोल करते हुए अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया था। इसके चलते हुए अब यह मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था और दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष कर रही थीं। इसके बाद खेल के 79वें मिनट में मेसी ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया। तब उन्होंने रोद्रिगो डी पॉल के पास पर शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिए। इसके अलावा यह डी पॉल का तीसरा असिस्ट भी था।

इसके बाद फिर मैच के अंत तक इंटर मियामी ने अपनी बढ़त बनाए रखी थी। इसके बाद फिर इंटर मियामी ने 3-2 से मैच को जीत लिया और तीन अहम अंक भी हासिल कर लिए। इसके अलावा अब इस जीत के साथ इंटर मियामी की टीम ने सीजन में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है। क्यूंकि अभी तक वह तीन जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ कुल 13 अंक हासिल कर चुकी है। इसके अलावा अब इंटर मियामी अगले मुकाबले में फिर से कोलोराडो रैपिड्स का सामना करने के लिए डेनवर का दौरा करेगी। तब इन दोनों के बीच एक बार फिर से रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

