IPL 2026: आईपीएल 2026 का 30 वां मैच आज सोमवार, 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने केकेआर की टीम को 5 विकेट से हराया था।
जबकि दूसरी तरफ अपने पिछले आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को पंजाब किंग्स की टीम ने 7 विकेट से हराया था। वहीं आज के इस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। लेकिन आज इस मैच में केकेआर की टीम अपना जीत का खाता जरूर खोलना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
MI टीम के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 8 ही मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक गुजरात की टीम को इनमें से कुल 5 मैचों में जीत मिली है।

जबकि इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को केवल 3 ही मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 3 मैच खेले गए थे। तब इनमें से 2 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली थी। जबकि एक मैच में मुंबई की टीम को जीत हासिल हुई थी।
आज इस तरह की हो सकती है मुंबई इंडियंस की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में मुंबई टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने केवल 60 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी वापसी कर सकते हैं।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडेय
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GTकी टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उस मैच में गुजरात टीम की तरफ से कागिसो रबाडा और मोहम्मद शामी ने गेंदबाजी में और कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते हुए उन्होंने उस मैच को आसानी के साथ जीत लिया था। लेकिन आज के इस मैच में गुजरात की टीम को अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।
कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ और काफी गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-
गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 9 मैचों में 54.5 की औसत से 436 रन बनाए हैं। जबकि साईं सुदर्शन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 390 रन आए हैं।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से सूर्यकुमार ने पिछले 10 मैच में 156.75 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैच में 9.5 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। वहीं मुंबई टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पिछले 10 मैचों में 7.43 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

