Krafton India ने Battleground Mobile Pro Series 2026 का टीज़र लांच कर दिया है। यह इवेंट H1 2026 रोडमैप का सबसे खास प्रोफेशनल टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट सारे गेमर्स के लिए खास अनुभव और शानदार मुकाबलों का वादा करता है। BMPS 2026 की शुरुआत की डेट और इस इवेंट से जुडी हुई जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
BMPS 2026 की तारीख और शेड्यूल के बारे में जानें
ईस्पोर्ट्स के रोमांच से भरे हुए BMPS 2026 आधिकारिक तौर पर 6 मई 2026 से शुरू होने वाला है। हालांकि पिछले ब्रॉडकास्ट पैटर्न को देखें तो मुकाबले 7 मई 2026 (गुरुवार) से शुरू होने की संभावना है।
टूर्नामेंट की शुरुआत ऑनलाइन लीग स्टेज के साथ होगी, जो काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इस स्टेज में हर टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरुरी होगा। अलग-अलग राउंड्स में वही टीमें आगे बढ़ पाएंगी, जो सभी स्टेज में बढ़िया खेलेंगे।
BMPS 2026 में भाग लेने वाली टीमें और फ़ॉर्मेट के बारे में जानें
BMPS 2026 के इस सीजन में कुल 64 इनवाइटेड टीमें भाग लेंगी, जिन्हें उनके पिछले प्रदर्शन और हालिया रैंकिंग के हिसाब से चुना गया है। इस टीमों में अनुभवी ऑर्गनाइजेशन के साथ-साथ BGMI सर्किट के उभरते हुए नए सितारे भी मौजूद हैं। यही मिश्रण इस टूर्नामेंट को और भी खास बनाता है, क्योंकि हर मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा।
BMPS 2026 LAN फ़ाइनल जयपुर में होगा आयोजित
उस टूर्नामेंट के शुरुआत के मुकाबले ऑनलाइन खेले जाएंगे, लेकिन फाइनल पूरी तरह से LAN (Local Area Network) फॉर्मेट में आमने-सामने होंगे। खबरों के अनुसार, ग्रैंड फाइनल जयपुर में आयोजित किए जाएंगे।
जयपुर में फाइनल आयोजित होने से भारतीय ईस्पोर्ट्स को एक बड़ा मंच मिलेगा। वहीं फैंस भी काफी उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।
BMPS से इस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री
Krafton ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि BMPS 2026 जीतने वाली टीम को सीधे esports वर्ल्ड कप में खेलने का मौका दिया जाएगा। यह बड़ा टूर्नामेंट सऊदी अरब के रियाद में होगा। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह अपने टैलेंट को दुनिया के सामने साबित करने का शानदार मौका है। साथ ही, इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करना इस घरेलू खिताब की अहमियत को और भी बढ़ा देता है।

