IPL 2026 में आज किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।
IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।
IPL 2026 में आज किसका मैच है?
आईपीएल 2026 में आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन मजबूत देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, हैदराबाद के मैदान पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी
मैच: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मैच 31, आईपीएल 2026
तारीख: 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
SRH vs DC: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कमिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, जेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तर्मले, अमित कुमार
दिल्ली कैपिटल्स (DC): पाथुम निसांका, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमिसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
लाइव टेलीकास्ट: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।
IPL 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको SRH vs DC मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

