आईपीएल में बल्लेबाजों का बोलबाला हमेशा देखने को मिलता है। इस लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी आम बात है साथ ही अब तक कई बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए बहुत ही कम गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।
5. 37 गेंदें – हेनरिक क्लासेन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 2025
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेइनरिच क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज़ में सिर्फ 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया।
उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 9 छक्के लगाए और बेहद तेज़ी से सेंचुरी पूरी की।
4. 37 गेंदें – यूसुफ पठान बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2010
आईपीएल में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ यूसुफ पठान ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज़ 37 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया था।
उनकी इस यादगार पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
3. 36 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर, 2026*
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 278.38 के स्ट्राइक रेट से 103 रन ठोक दिए।
अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए, और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मैच का माहौल पूरी तरह बदल दिया।
2. 35 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज़ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए और तूफानी बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
1. 30 गेंदें – क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
आईपीएल में जब भी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की बात होती है, तो सबसे पहले नाम क्रिस गेल का ही आता है। उन्होंने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज़ 30 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया था।
अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं, गेल उस मैच में नाबाद 175 रन बनाकर लौटे थे। उनकी यह पारी आज भी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक और सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के रूप में दर्ज है।
(Note: यह रिजल्ट 31 मई 2026 को फाइनल मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड है।)

