कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बनाए 155 रन ।
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। वहीं, मेजबान लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सिर्फ एक बदलाव किए , सिद्धार्थ की जगह लिंडे को शामिल किया गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक काफी ख़राब रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम जीत के लिए संघर्ष करती नजर आई है साथ ही सात में से छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
रिंकू सिंह ने टीम को एक तरफ से संभाला, ग्रीन ने खेली छोटी लेकिन असरदार पारी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 42 गेंदों में पूरी की।
रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे ।
कैमरन ग्रीन ने इस मैच में खेले 21 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी, जिसमे 3 छक्के मौजूद हैं।
मोहसिन ख़ान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 82 रनों की नाबाद पारी खेली।
लखनऊ की तरफ से मोहसिन ख़ान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट हासिल किए।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

