Archery World Cup: भारत की महिला रिकर्व टीम ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 2 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि इस बार दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और युवा तीरंदाज कुमकुम मोहद की अनुभवी तिकड़ी ने सेमीफाइनल में शक्तिशाली कोरियाई टीम को 5-1 से हराकर इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर लिया है।
तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत :-
भारत की महिला रिकर्व टीम ने बीते दिन गुरुवार को 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर हाल के सालों में अपनी सबसे बड़ी जीत में से एक दर्ज की है और तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 2 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि इस बार दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और युवा तीरंदाज कुमकुम मोहद की अनुभवी तिकड़ी ने सेमीफाइनल में शक्तिशाली कोरियाई टीम को 5-1 से हराकर अब तीरंदाजी विश्व कप में अपने देश के लिए पहला मेडल भी अब पक्का कर लिया है।

इसके अलावा अब इस मेगा टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना आगामी रविवार को दूसरे वरीयता प्राप्त चीन से होने वाला है। लेकिन इस बीच अब जहां भारत की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं पुरुषों की रिकर्व टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि भारत की पुरुष टीम को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए शुरुआती दौर में ही 2-6 की हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते हुए भारत की पुरुष टीम का अभियान यहीं पर समाप्त हो गया।
भारत की महिला टीम ने किया कमाल :-
इसके अलावा इस समय तीरंदाजी खेल की सबसे मजबूत टीम का सामना करते हुए भारतीय महिलाओं ने पहले ही सेट से जबरदस्त संयम दिखाया था। इसके चलते हुए चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने छह तीरों में से चार पर एकदम सही 10 अंक बनाकर ज़ोरदार शुरुआत की और सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट 58-55 से अपने नाम कर लिया था। इसके अलावा कोरियाई टीम शुरुआत में थोड़ी घबराई हुई दिखी और 8 का स्कोर करने के बाद उन्हें काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था।

इसके बाद फिर सटीकता में थोड़ी कमी आने के बावजूद भारत ने दूसरे सेट में भी अपना दबाव बनाए रखा था। इसके चलते हुए इस सेट में दोनों टीमें 56-56 के स्कोर पर बराबरी पर रहीं थी। इसके बाद फिर दीपिका और उनकी टीम ने एक बार फिर दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने तीसरे सेट में एक और बेहतरीन 58 का स्कोर किया। जबकि इस सेट में भी कोरियाई टीम 56 का स्कोर करके लड़खड़ा गई थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस मैच में 5-1 से शानदार जीत दर्ज की।
कोरिया की अनुभवहीन टीम :-
इसके अलावा इस बार कोरियाई टीम ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारियों के तहत एक अनुभवहीन टीम को मैदान में उतारा था। इस बीच अब पहली बार खेल रहीं ली युनजी और ओह येजिन ने मौजूदा विश्व चैंपियन कांग चेयॉन्ग के साथ इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। जबकि ओलिंपिक स्टार आन सान और लिम सिह्योन इस मुकाबले में नहीं खेली थीं।

इसके अलावा आज दिन की शुरुआत में भारतीय महिला टीम ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए पहले राउंड में उज़्बेकिस्तान को 6-2 से हराया था। इसके बाद भारतीय टीम को सबसे बड़ी चुनौती क्वार्टरफ़ाइनल में वियतनाम के ख़िलाफ मिली थी। क्यूंकि जब स्कोर 4-4 पर बराबर हो गया था तो मैच एक तनावपूर्ण शूट-ऑफ में चला गया था। इसके बाद भारत ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और अपने तीन तीरों से सिर्फ दो पॉइंट गंवाए थे। इसके बाद भारत ने शूट-ऑफ 28-25 से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

