CSK vs LSG मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले CSK vs LSG Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।
एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद लय पकड़ ली है तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक के 10 मैचों में मात्र 3 मुकाबलों में जीत मिली है। इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
यह मैदान थोड़ा असमान बाउंड्री वाला है। एक साइड पर 63 मीटर की छोटी बाउंड्री है, जो बल्लेबाज़ों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दूसरी तरफ 70 मीटर की बाउंड्री है, जो थोड़ी संतुलित है, जबकि सीधी बाउंड्री 79 मीटर की है।
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की विकेट पिछले कुछ समय से काफी फ्लैट रहती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
CSK vs LSG Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल
चेन्नई सुपर किंग्स विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ इस मैदान पर उतर फिर से सकती है।
CSK vs LSG Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स की फाइनल प्लेइंग XI
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव
इस मैच में जोश इंगलिस और आवेश खान को स्क्वाड में शामिल किया जा गया है।
CSK vs LSG: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श और प्रिंस यादव पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, एमए चिदंबरम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में CSK vs LSG Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

