वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं, तो रोज़ नए रिकॉर्ड बनते हैं और इसके साथ टूटते भी है। आईपीएल 2026 में 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने ऐसा ही करनामा किया। वैभव ने टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं, जिसे इससे पहले कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया था।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फ़ॉर्म में नज़र आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 36 रनों की खूबसूरत पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 शानदार छक्के मौजूद थे। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान वैभव ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया है।
टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में छक्कों की सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी
टी20 क्रिकेट की शुरुआत के बाद से इस फॉर्मेट में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी खास पहचान बनाई है, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो अब तक कोई भी युवा बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने जयपुर में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि सिर्फ 514 गेंदों में दर्ज की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कायरन पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे।
100 छक्के पूरे करने वाले बने पहले खिलाड़ी , पहले 15 वर्षीय खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट में 20 साल से कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वैभव किसी एक आईपीएल सीजन में पहले 6 ओवरों के अंदर 30 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
अगर वैभव सूर्यवंशी के टी20 करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक 29 मुकाबलों की 29 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.75 की शानदार औसत से 1141 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 529 गेंदों का सामना किया, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से 102 छक्के और 91 चौके भी लगाए हैं।

