आईपीएल 2026 में शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं साथ ही इस बार उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। गुजरात टाइटंस की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए 52वें मुकाबले में गिल ने बेहतरीन पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनकी दमदार बल्लेबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस मुकाबले के साथ ही शुभमन गिल ने IPL 2026 में 400 से ज्यादा रन पूरे कर लिए और एक बेहद खास क्लब में अपनी जगह बना ली।
IPL में लगातार सबसे ज्यादा बार सीजन 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज के बारे में जानें
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने सिर्फ 44 गेंदों में 84 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने RR को 77 रनों से बड़ी मात दी।
सबसे खास बात यह रही कि शुभमन गिल लगातार सात IPL सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड केवल सुरेश रैना और शिखर धवन के नाम था।
सुरेश रैना ने 2008 से 2014 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार सात सीजन में 400+ रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन ने 2016 से 2022 तक सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। अब शुभमन गिल ने भी इस कारनामे में जगह बना ली है।
IPL में लगातार सबसे ज्यादा बार सीजन 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज
- शुभमन गिल- 7 – 2020-26
- सुरेश रैना -7 -2008-14
- शिखर धवन – 7 -2016-22
- केएल राहुल- 5 -2018-22
- डेविड वार्नर- 5 -2013-17
- फाफ डु प्लेसिस- 5 -2020-24
- हेनरिक क्लासेन -4 -2023-26
- विराट कोहली – 4- 2018-21
गुजरात टाइटंस की तरफ़ से 2022 से खेल रहे हैं गिल
शुभमन गिल ने 2020 और 2021 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं 2022 से वह गुजरात टाइटंस Titans का हिस्सा हैं।
हालांकि, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने 2016 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 16 मैचों में 973 रन बनाकर इतिहास रचा था, और उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।
इतना ही नहीं, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 400 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 11 अलग-अलग सीजन में 400+ रन बनाने का कारनामा किया है। वहीं अब शुभमन गिल इस खास लिस्ट में आ सकते हैं।

