RCB vs MI मुकाबले में रायपुर की पिच और हालात बता रहे हैं कि बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है।
IPL 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जहां लंबे समय बाद आईपीएल मुकाबला खेला जा रहा है।
आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। आरसीबी प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। ऐसे में सवाल यही है कि RCB vs MI मैच में आज कौन जीतेगा।
RCB vs MI में कौन सी टीम हैं आगे?
कुल मैच: 35
मुंबई इंडियंस जीता: 19
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 16
नो रिजल्ट: 0
RCB vs MI: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर पिच रिपोर्ट
रायपुर की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन हाल के मैचों में यहाँ अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली है। अब यहां पर शुरुआत में गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिसकी वजह से बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं, लेकिन आईपीएल के आंकड़े कुछ और ही कहते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर- 146
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 143
अब तक यहां खेले गए छह आईपीएल मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने चार मैच जीते हैं। वहीं यहां का हाईएस्ट टोटल 164/5 रहा है।
हालांकि, हाल के समय में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं। जनवरी 2026 में यहां खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने 209 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवरों में चेज कर लिया था। इससे साफ है कि अच्छी बल्लेबाजी होने पर यहां बड़े स्कोर भी बन सकते हैं।
RCB vs MI: संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या/शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर।
RCB vs MI: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
आरसीबी की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आई है। विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने कई मौकों पर टीम को मजबूत फिनिश दिया है।
हालांकि, फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी टीम को जरूर परेशान कर रही है। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं।
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर रहा है। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने इस सीजन शानदार शुरुआत दिलाई है। वहीं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मैच का रुख बदल सकते हैं।
लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर लगातार दबाव में नजर आया है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अकेले काफी जिम्मेदारी संभालते दिखे हैं, क्योंकि दूसरे गेंदबाज लगातार सपोर्ट नहीं दे पाए हैं।
RCB vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच?
रायपुर की पिच को देखते हुए इस मैच में बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। अगर शुरुआत अच्छी रही तो दोनों टीमों के बड़े बल्लेबाज मैच को हाई स्कोरिंग बना सकते हैं।
दोनों टीमों के पास मैच विनर्स मौजूद हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म और संतुलन को देखें तो आरसीबी थोड़ा आगे नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस सीजन लगातार दबाव में रही है, जो इस मुकाबले में भी फर्क पैदा कर सकती है। हालांकि, इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत दर्ज करती नजर आ रही है।
मैच विनर – RCB
अधिक जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करें: SPORTS DIGEST HINDI TELEGRAM
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

