CSK vs LSG मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 10 मई को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत की अगुवाई में LSG लगातार हार के बाद अब जीत के सिलसिले के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज CSK vs LSG मैच में कौन जीतेगा।
CSK vs LSG में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 6
चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 2
लखनऊ सुपर जाइंट्स जीती: 3
नो रिजल्ट: 1
CSK vs LSG: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर अच्छा बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पिछले मैच में यहां पर पहली पारी में 155 और दूसरी पारी में 156 रन बने थे।
पहली पारी का औसत स्कोर– 161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 153
CSK vs LSG: संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुजपनीत सिंह।
CSK vs LSG: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के रूप में आक्रामक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में ऋषभ पंत और एडेन मार्करम जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा आयुष बड़ौनी फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए दिग्वेश राठी मौजूद हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज भी फॉर्म में आ गए हैं। संजू सैमसन भी अब तक दो शतक लगाकर मैच जीता चुके हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बना सकते हैं जबकि जेमी ओवरटन अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।
गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिनअब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।
CSK vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है। यह दोपहर का मैच हैं और गुजरात इक्के मुकाबले में भी पहली पारी में बल्लेबाजी मुश्किल थी और दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी।
इस सीजन भी LSG की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के CSK vs LSG मुकाबले में चेन्नई के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने घर में 6वां मैच खेलेगी। अब तक 5 मैचों में उन्होंने 3 जीते हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं। लखनऊ की टीम भी बेंगलुरु को हराकर आ रही हैं लेकिन शुरुआत में लगातार विकेट गिराने के बाद भी वो यह मुकाबला सिर्फ 9 रन से जीती थी। यहीं नहीं मार्श, पूरन और पंत को छोड़कर कोई भी फॉर्म में नहीं है जो कि उनके लिए चिंता का विषय हो सकता हैं।
चेन्नई के प्लेयर्स जैसे जैसे लीग आगे बढ़ रही है फॉर्म में आते न रहे हैं। यह मैच चेन्नई में हैं और लखनऊ की टीम को यहां पर प्रेक्टिस करने का ज्यादा समय नहीं मिला है और दोपहर में कंडीशन कैसी होंगी इसका भी उन्हें अंदाजा नहीं है। इसलिए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम जीत दर्ज सकती है।
मैच विनर – CSK
अधिक जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करें: SPORTS DIGEST HINDI TELEGRAM
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

