आज के GT vs SRH मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 54वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने हैं। टॉस के बाद GT vs SRH Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में गुजरात और हैदराबाद बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इस मैच में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
GT vs SRH Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट सब: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे
सनराइजर्स की बात करें तो इस मैच में उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है ऐसे में वो अपने कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं।
GT vs SRH Playing XI: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इंपैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
वहीं अगर गुजरात टाइटंस पर नजर डालें तो मुकाबले के लिए उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इंपैक्ट प्लेयर के रूप प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
GT vs SRH: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन, साईं सुदर्शन और जॉस बटलर शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में GT vs SRH Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

