आईपीएल 2026 को ख़त्म होने में अब कुछ समय बाकी हैं। सभी टीमों के लिए प्लेऑफ की जबरदस्त जंग देखने को मिल रही हैं। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है यह दिग्गज ऑलराउंडर और क्यों उन्होंने अचानक संन्यास का फैसला लिया हैं।
लियम डॉसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर लियम डॉसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया हैं। हालाँकि वो व्हाइट बॉल फॉर्मेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने अपने भविष्य को देखते हुए यह निर्णय लिया हैं।
यहीं नहीं इसके साथ वो दुनियाभर की टी20 लीग में भी अपना जोहर दिखाते हुए नजर आएंगे। 36 वर्षीय ऑलराउंडर को आईपीएल में कभी खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वो एसए 20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की तरफ से खेल चुके हैं।
व्हाइट बॉल में करियर बढ़ाने के लिए यह निर्णय
आपको बता दें, कि लियम डॉसन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैम्पशायर की तरफ से खेलते थे। उन्होंने संन्यास लेने के बाद कहा कि “यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है।”
पिछले साल भारत के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
डॉसन ने इंग्लैंड के लिए भी टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधत्व किया हुआ हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हुए हैं। साल 2016 में उन्होंने भारत के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और कुछ मैचों के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। हालाँकि पिछले साल इंग्लिश टीम में स्पिन गेंदबाजों की चोट के चलते उन्हें फिर से मौका मिला था। घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
लियम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.00 की औसत से 110 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला हैं। वहीँ गेंदबाजी में उन्होंने 54.75 की एवरेज से 8 विकेट लिए थे।
शानदार रहा है लियम का फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड
भले ही उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा न हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी शानदार हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 218 मुकाबलों में 34.48 की औसत से 18 शतक और 56 अर्धशतकों की मदद से 10828 रन बनाए। वहीँ गेंदबाजी में 32.31 की एवरेज और 68.1 की स्ट्राइक रेट से 318 विकेट चटकाए। 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने 15 बार फाइफर भी लिया।

