DC vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 17 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs DC मैच में कौन जीतेगा।
DC vs RR में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 31
राजस्थान रॉयल्स जीता: 15
दिल्ली कैपिटल जीता: 16
नो रिजल्ट: 0
DC vs RR: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों में सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर– 168
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 157
DC vs RR: संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
DC vs RR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
DC vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन DC के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के DC vs RR मुकाबले में दिल्ली के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने होमग्राउंड में आखिरी मैच खेलेगी। पिछले मुकाबले में उन्हें यहां पर हार का सामना करना पड़ा था।
RR की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। DC ने पिछले साल की तरह शुरुआत तो इस सीजन की काफी अच्छी की थी लेकिन अब धीरे धीरे वो पटरी से डीरेल हो गई हैं। मिचेल स्टार्क के आने से टीम की गेंदबाजी हो गई है और अगर वो राजस्थान के ओपनर्स को आउट कर देते हैं तो फिर दिल्ली के लिए चीजें आसान हो सकती हैं।
क्योंकि, राजस्थान का मिडल ऑर्डर बहुत कुछ खास नहीं कर रहा है। राजस्थान के खिलाड़ियों की खराब फॉर्म और लगातार हार के सिलसिले को देखते हुए यह मैच दिल्ली जीत सकती हैं। क्योंकि उनके खिलाड़ियों पर मैच जीतने को लेकर बहुत बहुत दबाव हैं और वो इसके आदी नहीं है और कई बार वो इस सिचुएशन से प्लेऑफ से बाहर हुई है और इस बार भी ऐसा ही होगा।
मैच विनर – DC
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

