IPL 2026 सीजन का फाइनल मैच 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल मैच में दोनों टीम के कप्तान जीत दर्ज करना चाहेंगे। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RCB और GT में किसका पलड़ा है भारी
कुल मैच: 9
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 5
गुजरात टाइटंस : 4
आज इस कॉम्बिनेशन के साथ नजर आ सकती है RCB
RCB की टीम ने क्वालीफायर-1 मैच में गुजरात टाइटंस की टीम 92 रनों से मात दिया था। उस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खास नहीं था। इसके अलावा अभी तक इस सीजन में भुवनेश्वर कुमा ने नई गेंद से विकेट चटकाए हैं। इसके चलते हुए वह आज के इस मैच में भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ा कर सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
आज इस तरह की नजर आ सकती है GT की टीम
गुजरात टाइटंस की टीम को क्वालीफायर-2 में गुजरात के खिलाफ 7 विकेट जीत दर्ज करने में सफल हुई। तब उस मैच में RR टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
कैसी रहने वाली है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच
इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है। लेकिन कुछ ओवरों में बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है जिसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।
यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 30 मई को अहमदाबाद में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना नहीं है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजर
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।
वहीं गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
कब और कहां देखें RCB vs GT का फाइनल मैच
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला आज शुक्रवार, 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JIOHOTSTAR APP पर देख सकते हैं।

