Pole vault: पोल वॉल्ट के सुपरस्टार एथलीट आर्मंड ‘मोंडो’ डुप्लांटिस को तीन साल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि बीते दिन ऑस्ट्रेलिया के एथलीट कर्टिस मार्शल ने स्टॉकहोम डायमंड लीग में खेलते हुए इस ओलिंपिक चैंपियन के शानदार जीत के सिलसिले को यहीं रोक दिया है। इससे पहले स्टॉकहोम ओलिंपिक स्टेडियम में ही डुप्लांटिस ने पिछले साल 12वीं बार पोल वॉल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर घरेलू दर्शकों का दिल जीता था।
मोंडो डुप्लेंटिस का दबदबा हुआ समाप्त :-
इसके अलावा अभी तक डुप्लांटिस 15 बार अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इसके चलते हुए बीतए दिन रविवार को इसी स्टेडियम में मॉडर्न एथलेटिक्स के सबसे शानदार दौर में से एक का अंत भी देखा गया है। इस बार ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने 5.80 मीटर की सर्वश्रेष्ठ ऊंचाई पार की थी।

इसके चलते हुए वह इस बार दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि मार्शल ने इस बार 5.90 मीटर की छलांग लगाकर प्रतियोगिता जीती है। उनके अलावा इस बार फ्रांस के बैप्टिस्ट थिएरी ने भी 5.80 मीटर की ऊंचाई पार करके तीसरा स्थान हासिल किया है।
मोंडो डुप्लेंटिस की जीत का सिलसिला टूटा :-
इसके चलते हुए अब डुप्लांटिस की लगातार 40 कॉम्पिटिशन जीतने का सिलसिला टूट गया है। वहीं उनकी जीत का सिलसिला लगभग तीन साल से चल रहा था। जबकि इससे पहले जुलाई 2023 में मोनाको डायमंड लीग में मोंडो डुप्लेंटिस को हार का सामना करना पड़ा था। तब वहां पर वह 5.72 मीटर के वॉल्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

वहीं उस समय भी संयोग से मार्शल उनसे आगे रहे थे। तब उस प्रतियोगिता में मार्शल ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने पोल वॉल्ट के खेल में अपना दबदबा बना लिया था। इसके चलते हुए 26 साल के इस खिलाड़ी ने दो आउटडोर वर्ल्ड टाइटल, दो वर्ल्ड इनडोर चैंपियनशिप, कई डायमंड लीग खिताब और 2024 के पेरिस में ओलिंपिक गोल्ड मेडल भी जीता था। जबकि स्टॉकहोम डायमंड लीग में मैच इस स्वीडिश स्टार के लिए वैसा नहीं रहा जैसा वे चाहते थे।

इस बीच सबसे हैरानी की बात है कि डुप्लांटिस 5.60 मीटर की अपनी शुरुआती कोशिश में चूक गए और पूरे मुकाबले लय में नहीं दिखे थे। इसके बाद आखिरकार उन्होंने 5.80 मीटर तो पार कर लिया लेकिन 6.00 मीटर पर दो बार और 6.05 मीटर पर एक बार नाकाम रहे थे। इसके चलते हुए उनका सफर जल्दी ही समाप्त हो गया। इसके अलावा मोनाको 2023 के बाद से मार्शल इस स्वीडिश एथलीट मोंडो डुप्लेंटिस को हराने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

