इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक बार फिर विवादों में फंसे गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद एक घटना ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मामले की जांच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड कर रहा है, जिसके चलते उनके अगले टेस्ट में खेलने और कप्तानी करने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया खबरों के अनुसार, लंदन के एक नाइट क्लब में बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की मौजूदगी में एक विवाद हुआ। वहां पर मौजूद एक अन्य खिलाड़ी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
हालांकि घटना के सभी तथ्य अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन ECB ने इसे टीम नियमों के संभावित उल्लंघन के रूप में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्टोक्स के दूसरे टेस्ट खेलने पर है संकट
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से लन्दन के द ओवल में खेला जाना है। लेकिन जांच पूरी होने तक स्टोक्स और एटकिंसन के खेलने पर सवाल बने हुए हैं। बोर्ड जल्द ही टीम चयन को लेकर अंतिम फैसला ले सकता है।
स्टोक्स और एटकिंसन पर है कर्फ्यू नियम तोड़ने का आरोप
मीडिया खबरों के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए तय किए गए मिडनाइट कर्फ्यू का पालन नहीं किया गया। इंग्लैंड टीम के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को रात 12 बजे तक टीम होटल लौटना होता है। इसी उल्लंघन को लेकर इंग्लैंड बोर्ड मामले को गंभीरता से जांच कर रहा है।
स्टोक्स की कप्तानी पर भी मंडरा रहा खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर स्टोक्स जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनकी कप्तानी भी छिन सकती है। ऐसी स्थिति में उपकप्तान हैरी ब्रूक को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
पहले भी विवादों से रहा है स्टोक्स का नाता
आपको बता दें कि, यह पहला मौका नहीं है जब स्टोक्स किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी वह अनुशासन से जुड़े मामलों में कई बार रह चुके हैं। अब सभी की निगाहें इंग्लैंड बोर्ड की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि वो आगे भी इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभालेंगे या नहीं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

