FIH Pro League: एफआईएच प्रो लीग में भारतीय हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान हॉकी टीम को हरा दिया है। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने अंतिम क्वार्टर में लगातार गोल कर मैच को काफी करीब ला दिया था। लेकिन फिर भी भारतीय टीम ने अंत में इस मैच को 4-3 से जीत लिया था।
भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया :-
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में खेलते हुए अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान हॉकी टीम को 4-3 से हरा है। इसके चलते हुए अब भारतीय हॉकी टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा भी बरकरार है।

क्यूंकि भारतीय टीम पिछले 10 साल से पाकिस्तान टीम के खिलाफ कोई भी मैच नहीं हारी है। इस बीच इतना ही नहीं भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 18 मैचों से अजेय भी चल रही है। इसके अलावा भारतीय टीम का यह दबदबा लंदन में भी देखने को मिला है।
पिछड़ने के बाद भारत ने की शानदार वापसी :-
भारतीय हॉकी टीम के लिए अभिषेक, निलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और रजिंदर सिंह ने एक-एक गोल किए हैं। जबकि पाकिस्तान टीम की तरफ से अहमद नदीम, अबु महमूद और मोईन शकील ने गोल किए हैं।

इसके अलावा इन दोनों ही टीमों के बीच चौथे क्वार्टर तक मुकाबला काफी रोमांचक दिखाई दिया था। क्यूंकि पाकिस्तान की टीम ने अंतिम क्वार्टर में दो गोल करके बढ़त कम करने की कोशिश की थी। लेकिन फिर भी भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया।
इस मैच में हुई गोल की बरसात :-
इसके अलावा इस हॉकी लीग की तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज पाकिस्तान की टीम ने आठवें मिनट में ही नदीम अहमद के गोल के दम पर अपनी बढ़त बना ली थी। इसके बाद फिर भारतीय टीम ने 22वें मिनट में अभिषेक के गोल के चलते स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद फिर भारतीय टीम की तरफ से निलकांत ने शानदार गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया था।

इसके चलते हुए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम पर अपनी बढ़त बना ली। इसके बाद फिर खेल के 40वें मिनट में सुखजीत ने एक और गोल कर भारत की बढ़त और भी मजबूत कर दी थी। इसके बाद फिर मैच के अंतिम क्वार्टर में रजिंदर ने 52वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान टीम की तरफ से अबु महमूद ने 53वें मिनट में गोल दाग दिया। इसके बाद फिर खेल के 60वें मिनट में मोईन ने गोल कर अपनी हार के अंतर को कम कर दिया।
अब इंग्लैंड टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम :-
भारतीय हॉकी टीम को अब इसके बाद आगामी शुक्रवार को मेजबान इंग्लैंड की टीम से मैच खेलना है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान की टीम साल 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के बाद पहली बार एक-दूसरे के सामने आई थी।

वहीं तब भारतीय टीम ने हरमनप्रीत सिंह के दो गोल के दम पर पाकिस्तान पर 2-1 से जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम ने भारत को आखिरी बार साल 2016 में भारत को हराया था। क्यूंकि उस समय गुवाहाटी में सैफ खेलों में भारत की दूसरे दर्जे की टीम ने भाग लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

