FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है। बीते दिन फीफा वर्ल्ड कप में उज्बेकिस्तान और पुर्तगाल के बीच मुकाबला खेला गया था। वहीं इस मैच के शुरुआती मिनटों में ही रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम पुर्तगाल को बढ़त दिला दी। अपने इस गोल के चलते हुए अब रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इसके चलते हुए अब रोनाल्डो 6 फीफा वर्ल्ड कप में कम से कम एक गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो :-
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में छठे मिनट में गोल दागते ही इतिहास रच दिया था। इसके चलते हुए अब वह दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कम से कम एक गोल किया है। इसके बावजूद भी उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने भी 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड जरूर बनाया है।

लेकिन मेसी साल 2010 फीफा वर्ल्ड के टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर पाए थे। इसके चलते हुए अब रोनाल्डो 6 लीग अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि इससे पहले किसी फुटबॉलर ने इस उपलब्धि को हासिल नहीं किया था।
अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो :-
इसके अलावा अब अपने इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि इस मामले में उन्होंने युसेबियो को पीछे छोड़ दिया है।

इससे पहले साल 1966 के वर्ल्ड कप में युसेबियो ने कुल 9 गोल किए थे। जबकि अभी तक रोनाल्डो ने पुर्तगाल टीम की तरफ से फीफा वर्ल्ड कप में कुल 10 गोल कर दिए हैं। वहीं यह कारनामा उन्होंने साल 2006 से 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान 6 वर्ल्ड कप में खेलते हुए किया है।
पहले हाफ में ही रोनाल्डो ने दागे दो गोल :-
उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल के छठे मिनट में ही अपना पहला गोल दाग दिया था। वहीं यह गोल उन्होंने जोआओ कांसेलो के पास पर नियर-पोस्ट से शॉट लगाकर किया था। इसके बाद फिर उन्होंने मैच का अपना दूसरा गोल 39वें मिनट में दागा था। इस बार उन्होंने यह गोल ब्रूनो फर्नांडीस के थ्रू-बॉल पास पर शानदार एंगल्ड फिनिश के जरिए किया था। इसके चलते हुए पुर्तगाल की टीम इस मैच में 3-0 से आगे हो गई थी।

इससे पहले खेल के 17वें मिनट में पुर्तगाल की टीम के लिए नूनो मेंडेस ने भी एक बेहतरीन फ्री-किक गोल किया था। इसके चलते हुए तब पुर्तगाल की टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके चलते हुए इस मैच के हाफ टाइम तक पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान पर 3-0 की बेहद मजबूत बढ़त बना ली थी। वहीं बाद में पुर्तगाल की टीम ने इस मैच को 5-0 के अंतर से जीत लिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

