Author: Lakhan Saini

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

World Junior Chess Championship: 18 साल की दिव्या देशमुख ने अंडर-20 विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। दिव्या देशमुख नागपुर की रहने वाली है। उन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 11 अंकों में से 10 अंक हासिल किए। इस टूर्नामेंट में दिव्या एक भी मुकाबला नहीं हारी।

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में नहीं खेलेंगे। इंटर मियामी के साथ लियोनेल मेसी का अनुबंध 2025 तक का है। इंटर मियामी मेजर लीग सॉकर का हिस्सा है। अब इसके बाद मेसी अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाते है या नहीं इसको लेकर उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप 2024 में खेले गए एक मुकाबले में अफगानिस्तान ने पीएनजी को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पीएनजी पर एक तरफा जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड की टीम ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की टीम ने इस मुकाबले को केवल 19 गेंदों के अंदर ही जीत लिया। इसी के चलते इंग्लैंड ने अपनी सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिन्दा रखा है।

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप 2024 में वीरवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 25 रनों से हरा दिया है। इस जीत में बांग्लादेश के लिए रिस्ट गेंदबाज रिशाद हुसैन ने 3 और तस्कीन अहमद ने दो विकेट लिए।

Australian Open Badminton: ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने अपने मुकाबले को जीतकर एक अच्छी शुरुआत की है। वहीं इस टूर्नामेंट में अपने – अपने मुकाबले जीतकर आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, समीर वर्मा और किरन जॉर्ज ने भी अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है।

Euro 2024: यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप का पिछला संस्करण यूरोप के 11 शहरों में आयोजित किया गया था। इसमें इंग्लैंड लंदन के वेम्बली स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में इटली से हार गया था।

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 13 रनों से हरा दिया। अब न्यूजीलैंड की टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। उनपर अब ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में जीत के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप 2024 में भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को मुकाबला खेला गया। इस विश्व कप 2024 मैच में अमेरिका पहली टीम बन गई है जिसपर स्टॉप क्लॉक रूल के तहत पेनल्टी लगी है। पेनल्टी की वजह से अमेरिका की टीम के स्कोर में से 5 पेनल्टी रन काट कर भारत को दे दिए गए। आखिर क्या है यह नियम , जानते है इसके बारे में।

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप 2024 के 25 वें मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारत ने अब सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।