Sunday, March 22

Boxing: जूनियर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसके चलते हुए इस प्रतियोगिता में भारत की छह महिलाओं सहित सात और मुक्केबाजों ने अंडर-17 वर्ग के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। इस बार यह एशियाई मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहला आयोजन है। जिसको एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित विश्व मुक्केबाजी दोनों का समर्थन प्राप्त है।

भारत को 21 मुक्केबाज से हैं स्वर्ण की आस :-

indian junior boxer
indian junior boxer

भारत के मुक्केबाजों का जूनियर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। इसके चलते हुए इस प्रतियोगिता में छह महिलाओं सहित सात और मुक्केबाजों ने अंडर-17 फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा भारत ने अभी तक इस प्रतियोगिता में अपने 43 पदक पक्के कर लिए हैं। इनमें से इस बार अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में 21 मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला खेलने वाले हैं।

indian junior boxer
indian junior boxer

इस बार भारत की अंडर-17 महिला मुक्केबाज अहाना शर्मा (50 किग्रा) ने बीते रविवार को किर्गिस्तान की अकमारल अमांतायेवा पर शुरुआती दौर में ही नॉकआउट जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद भारत की खुशी चंद (44-46 किग्रा) ने यूक्रेन की ओलेक्सांद्रा चेरेवाटा को 3-2 से हराया था। जबकि भारत की जन्नत (54 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), हर्सिका (63 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) ने भी शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल के मुकाबलों में प्रवेश किया।

indian junior boxer
indian junior boxer

इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में भारत की तरफ से पुरुषों के अंडर-17 वर्ग में देवांश (80 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम के गुयेन ट्रोंग तिएन को 4-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। वहीं यह प्रतियोगिता एशियाई मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहला आयोजन है, जिसको एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित विश्व मुक्केबाजी दोनों का समर्थन प्राप्त है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version