Browsing: ओलंपिक गेम्स

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ओलंपिक खेलों की ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स, शेड्यूल, मेडल टेबल, भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन, क्वालिफिकेशन, रिकॉर्ड्स और महत्वपूर्ण हाइलाइट्स यहाँ प्राप्त करें।

इस श्रेणी में आपको ओलंपिक स्पोर्ट्स, भारतीय दल, इवेंट-वाइज अपडेट्स, स्टार एथलीट्स, मैच रिजल्ट, मेडल जीत, इंटरव्यू और विशेषज्ञ विश्लेषण से जुड़े सभी प्रमुख समाचार मिलेंगे।

ओलंपिक 2026, 2030 सहित हर आगामी ओलंपिक के लिए यह सेक्शन आपकी फास्ट, सटीक और भरोसेमंद जानकारी का केंद्र है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का छठा दिन है। इस बार इन खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। तभी तो इन खेलों के छठे दिन आज कई ओर मेडल जीतने का मौका होगा।

Preeti Pal: भारतीय महिला पैरा धाविका प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर (T35) इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के 100 मीटर इवेंट भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस तरह से वह पैरालंपिक इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। पैरालंपिक इतिहास में निषाद कुमार ने ऊंची कूद श्रेणी में अपना दूसरा और भारत का सातवां पदक जीता। इस प्रतियोगिता में निषाद कुमार ने 2.04 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में ब्रॉन्ज जीत लिया है। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का पांचवां दिन है। इन खेलों में अभी तक भारत का अच्छा प्रदर्शन रहा है। तभी तो इन खेलों में आज भारत को पांचवें दिन करीब 10 मेडल मिल सकते हैं। अब तक इन खेलों में भारत के खाते में कुल 7 मेडल आ चुके हैं।

Paris Paralympics: भारतीय महिला पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक में तीन पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। इस बार इन खेलों में मोना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद अब वह मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन आर6 स्पर्धा और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन आर8 स्पर्धा में भाग लेंगी।

Paris Paralympics 2024: भारत की पैरा महिला एथलीट प्रीति पाल ने इतिहास रच दिया है। प्रीति पैरालंपिक के ट्रैक इवेंट में मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में 100 मीटर टी35 इवेंट में तीसरे नंबर पर रहकर भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। इस बार इन पैरालंपिक 2024 के खेलों में तीसरे दिन भी भारत को कम से कम 4 पदक और आने की उम्मीद है। अब तक इन खेलों में भारत को 4 पदक मिल भी चुके है।