Browsing: टेनिस

लेटेस्ट टेनिस न्यूज़ हिंदी में! ताज़ा मैच अपडेट्स, ग्रैंड स्लैम रिजल्ट्स, रैंकिंग और खिलाड़ियों से जुड़ी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।

US Open 2024: यूएस ओपन 2024 में एम्मा नवारो ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पाउला बेडोसा को 6-2, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका सेमीफाइनल में एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला। इसके अलावा मेंस सिंगल्स में चौथी सीड एलेक्जेंडर ज्वेरेव उलटफेर के शिकार हो गए हैं।

US Open 2024: रोहन बोपन्ना और एल्डिला सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे और 33 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में एबडेन और क्रेजसिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6(4) 2-6 10-7 से हराते हुए जीत दर्ज की है।

US Open 2024: डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ यूएस ओपन 2024 से हार कर बाहर हो गई है। 20 साल की इस अमेरिकन खिलाड़ी को उन्हीं की हमवतन एमा नवारो ने सीधे 6-3, 4-6, 6-3 से हराया।

US Open 2024: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार एल्डिला सुत्जियादी ने ऑस्ट्रेलियाई चेक जोड़ी जॉन पीयर्स और कैटरीना सिनियाकोवा को हराकर यूएस ओपन 2024 के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

US Open 2024: यूएस ओपन 2024 में सिनर और स्वियातेक अपने – अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए है। वहीं भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन भी अपना पहला मुकाबला जीत कर दूसरे दौर में पहुंच गए है।

US Open 2024: विश्व नंबर तीन स्पेन के कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन 2024 के पुरुष एकल के दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें विश्व रैंकिंग में 74वें स्थान पर काबिज बोटिक वान डी जैंडस्कल्प ने दो घंटे 19 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-1, 7-5, 6-4 से हरा दिया।

US Open 2024: यूएस ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने अपने ही देश के टेनिस खिलाड़ी लास्जो जेरे को 6-4, 6-4, 2-0 से हराया। इस मुकाबले में जेरे ने चोट के चलते हुए बीच मैच से ही हट गए। जिसके चलते हुए वह आगे बढ़ने में सफल रहे। इस मुकाबले में जोकोविच पूरे मुकाबले में अपनी सर्विस पर जूझते हुए नजर आए।

यूएस ओपन 2024 में एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंच गए।