Saturday, February 7

रतन टाटा को बहुत से लोग अपना आदर्श मानते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कुछ क्रिकेटर के बारे में बतायंगे जो टाटा ग्रुप में काम कर चुके हैं। बता दें कि टाटा स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत 1937 में हुई थी, और कई खिलाड़ी एयर इंडिया, टाटा मोटर्स, इंडियन एयरलाइंस और टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों की ओर से खेल चुके हैं।

टाटा ग्रुप में काम कर चुके 5 भारतीय खिलाड़ी

1. वीवीएस लक्ष्मण

5 Indian cricketers who have worked for the Tata Group
VVS Laxman

अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत में वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया और एयर इंडिया की ओर से मिडिल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया और लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने एयर इंडिया के लिए बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और अपनी पारियों से कई लोगों को प्रभावित किया। एयर इंडिया की टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल थे जिन्होंने अपना टैलेंट दिखाया, और लक्ष्मण भी उन्हीं में से एक थे।

2. अजीत अगरकर

5 Indian cricketers who have worked for the Tata Group
Ajit Agarkar

अजीत अगरकर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा है। उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से विरोधी टीमों पर दबाव बनाया। टाटा स्टील के लिए वे न केवल एक अच्छे खिलाड़ी थे, बल्कि कप्तान के रूप में भी उन्होंने शानदार नेतृत्व किया। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी कप्तानी में टाटा स्टील ने कई बड़े मैचों में जीत हासिल की।

3. मोहम्मद कैफ

5 Indian cricketers who have worked for the Tata Group
Mohammad Kaif

अपने करियर की शुरुआत में मोहम्मद कैफ इंडियन एयरलाइंस की टीम से जुड़े थे। उन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। हर बार उन्होंने अच्छी शुरुआत की और सेट होने के बाद आक्रामक शॉट्स खेले। इसी वजह से इंडियन एयरलाइंस ने कई अहम मैचों में जीत दर्ज की।

4. रॉबिन उथप्पा

5 Indian cricketers who have worked for the Tata Group
Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा ने अपने करियर की शुरुआत एयर इंडिया की ओर से की थी। वे आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। एयर इंडिया के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छे रन बनाए और कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

5. युवराज सिंह

5 Indian cricketers who have worked for the Tata Group
Yuvraj Singh

युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एयर इंडिया की टीम से की थी। वे अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में भी गिना जाता है। कई युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। बल्लेबाज़ी और फील्डिंग के साथ-साथ उन्होंने गेंदबाज़ी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version