Sunday, July 6

धोनी का नाम आज सिर्फ भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट कप्तानों में लिया जाता है। भारत का ये पूर्व कप्तान आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहा है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 के दिन उस वक्त का बिहार के रांची में हुआ था। एमएस धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियों से भारत का नाम विश्व स्तर पर पहुंचाया है। भारतीय टीम के लिए माही ने आईसीसी के सारे खिताब जीते हैं। धोनी की महानता का एक बड़ा कारण शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान होना भी है। आज के युवा खिलाड़ी धोनी को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। आज धोनी के जन्मदिन पर कई बड़ी हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दे रहे हैं।

फोटो आभार- ट्विटर

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर सुरेश रैना तक कई अन्य खिलाड़ियों ने धोनी के जन्मदिन पर बधाई दी। है। सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में बधाई देते हुए कहा है कि, “सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएं और 7 गढ़ बताए गए हैं। 7 बुनियादी संगीत नोट्स, शादी में 7 फेरे, विश्व के 7 अजूबे और 7वें महीने का 7वां दिन, किसी महान व्यक्ति का जन्मदिन। जन्मदिन की शुभकामनाएं एमएस धोनी।”

सहवाग के अलावा भी अन्य खिलाड़ियों ने धोनी को बधाई दी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या कहा है?

 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version