Thursday, March 19

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक लगाने के बाद भारत के युवा बाएँ हाथ के आक्रामक बल्लेबाज Abhishek Sharma लेटेस्ट आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी हुई सूची में 38 पायदानों की छलांग लगाते हुए अपने ही साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया। बाएँ हाथ के बल्लेबाज अब दुनिया में दूसरे नंबर के टी20 इंटरनेशनल बैट्समैन बन गए हैं।

अभिषेक ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने पांच टी20 मैचों में 55.80 की औसत और 219.68 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा।

Abhishek Sharma ने हासिल की अपने T20I करियर की सबसे ऊँची रैंकिंग

Abhishek Sharma
image source via getty images

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I मुकाबले में 19 गेंदों पर 29 और पांचवें मुकाबले में 54 गेंदों पर 135 रनों की पारियाँ खेलने के बाद अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वह वर्तमान समय में अपने टी20 करियर की सबसे ऊँची रैंकिंग पर हैं।

बाएँ हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए आखिरी टी20 मैच में 54 गेंदों पर 250.0 की स्ट्राइक रेट से सात चौकों और 13 छक्कों के साथ 135 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में वह भारत के लिए किसी एक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

वरुण चक्रवर्ती भी आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में पहुंचें नंबर दो पर

Varun Chakravarthy Joins India’s ODI Squad for England ODI Series
Varun Chakravarthy

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I मुकाबले में 2/28 और पांचवें मुकाबले में 2/25 के आंकड़े के साथ गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती को आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में चार स्थान का फायदा मिला है। अब वह 705 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान से ऊपर उठकर इंग्लैंड के आदिल रशीद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पर आ गए हैं।

चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने उस सीरीज में 9.85 की औसत और 7.71 की स्ट्राइक रेट से 14 विकेट चटकाए थे। इस बीच उनकी इकॉनमी 7.66 की रही। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version