Sunday, February 1

Most Sixes in WPL 2023 by Women Players: WPL का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था और इस टूर्नामेंट की पहली चैंपियन मुंबई इंडियंस वीमेंस की टीम थी। उसके बाद दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहली ट्रॉफी अपने नाम किया था। 

वीमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) का तीसरा सीजन 14 फरवरी से खेला जाएगा और इस बार सभी टीमें एक नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगी और हर एक टीम यही चाहेगी कि उनकी टीम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करे और अंत में फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने घर लाए। आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम उन्ही 5 खिलाड़ियों के बारें में जानकारी देंगे जिन्होंने यह कारनामा किया है। 

WPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट | Most Sixes in WPL 2023 by Women Players

5. ग्रेस मार्गरेट हैरिस – 9 छक्के 

Most Sixes in WPL 2023 by Women Players
Grace Harris – Most Sixes in WPL 2023 by Women Players/Getty Images

31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेस हैरिस (Grace Harris) वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वारीयर्ज की तरफ से खेलती हैं और उन्होंने साल 2023 में अपनी टीम की तरफ से खेलती हुई 9 छक्के लगाकर टूर्नामेंट मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में पाचवें नंबर पर रही थी। उसके अलावा उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 रन भी रन बनाए थे। 

4. एलिस कैप्सी – 10 छक्के 

Most Sixes in WPL 2023 by Women Players
Alice – Most Sixes in WPL 2023 by Women Players/Getty Images

एलिस कैप्सी का नाम वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में कुल 10 छक्के लगाए थे और साथ ही उन्होंने 159 रनों का अहम योगदान दिया था।    

3. हैली मैथ्यू – 10 छक्के 

Most Sixes in WPL 2023 by Women Players
Hayley Matthews – Most Sixes in WPL 2023 by Women Players/Getty Images

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी हैली मैथ्यूज वीमेंसप्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 10 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 मैचों मे खेलते हुए 271 रन बनाए थे। इस लिस्ट में मैथ्यू का नाम तीसरे नंबर पर आता है।   

2. शेफाली वर्मा – 13 छक्के  

Most Sixes in WPL 2023 by Women Players
Shafali Verma – Most Sixes in WPL 2023 by Women Players/Getty Images

WPL 2023 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत की शेफाली वर्मा (Shafali Verma)का नाम दूसरे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाली विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने 9 मैचों में 13 छक्के लगाए हैं। 

1. सोफी डिवाइन – 13

Most Sixes in WPL 2023 by Women Players
Sophie Devine – Most Sixes in WPL 2023 by Women Players/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ खिलाड़ी सोफिया डिवाइन (Sophie Devine) वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलती हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 13 छक्के लगाए थे और पहले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर थी। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version