BAN vs AFG: एशिया कप 2025 में एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 8 रन से हरा दिया है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने अफगानी टीम को 155 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम केवल 136 रनों पर ही सिमट गई थी।

इस मैच के अंत में अफगानिस्तान की टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। लेकिन ये दोनों भी मिलकर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा बांग्लादेश की टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मुस्तफिजुर रहमान ने लिए थे। उनके अलावा रिशाद हुसैन, नसुम अहमद और तस्कीन अहमद ने भी 2-2 विकेट लिए थे।

अफगानिस्तान ने की खराब बल्लेबाजी :-

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इस मैच में मिले 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही थी। क्यूंकि इस मैच में केवल 18 रन के स्कोर पर ही अफगानिस्तान की टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल पहली ही गेंद पर गोल्डन डक आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम जादरान भी 12 गेंद पर केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली 35 रन की पारी :-

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और गुलबदीन नायब के बीच 33 रनों साझेदारी हुई थी। इसके बाद फिर 14 गेंद पर 16 रन बनाकर गुलबदीन नायब आउट हो गए। इसके बाद अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में उन्होंने 31 गेंद पर 35 रन बनाए। वहीं इसके बाद 15 रन बनाकर नबी भी पवेलियन लौट गए।

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इसके बाद एक समय अजमतुल्लाह उमरजई इस मैच को जीत के काफी करीब ले जा रहे थे। लेकिन तब उनको तस्कीन अहमद ने उन्हें आउट करके बांग्लादेश को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद बांग्लादेश के सबसे अनुभवी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 19वें ओवर में राशिद खान और एएम गजनफर को आउट कर बांग्लादेश की जीत ही पक्की कर दी। वहीं राशिद खान ने इस मैच में 11 गेंद पर 20 रन बनाए।

ऐसी रही थी बांग्लादेश की बल्लेबाजी :-

Bangladesh batsman
Bangladesh batsman

इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे। इस मैच में तंजीद हसन ने 31 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा सैफ हसन ने भी अपनी टीम के लिए 28 गेंद पर 30 रन बनाए। जबकि तौहीद हृदोय ने 20 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा जेकर अली और नुरुल हसन ने नाबाद 12-12 रनों का योगदान दिया। जबकि अफगनिस्तान की टीम के लिए राशिद खान, नूर अहमद ने 2 – 2 विकेट लिए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई को 1 सफलता मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version