Friday, February 13

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। वहीं एशिया कप 2025 की शुरुआत इस बार आगामी 9 सितंबर से होने जा रही है। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आगामी 28 सितंबर को खेला जाने वाला है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

लेकिन इससे पहले एशिया कप में केवल 6 ही टीमें हिस्सा लेती थी। वहीं अब यह पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट में 8 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा आइए एशिया कप में हिस्सा लेनी वाली सभी 8 टीमों की ICC रैकिंग के बारे में भी जान लेते हैं।

भाग लेने वाली सभी 8 टीमों की ICC टी20 रैकिंग :-

asia cup
asia cup

एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियंन भारत टी20 फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है। जबकि श्रीलंका की क्रिकेट टीम ICC टी20 रैकिंग में सांतवे नंबर पर मौजूद है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 रैकिंग में 8वें नंबर पर आती है। वहीं इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 9वें और बांग्लादेश की टीम 10वें नंबर पर आती है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके बाद यूएई टीम का नंबर आता है। वह अभी 20वें नंबर पर है। जबकि हॉन्ग कॉन्ग की टीम 24वें नंबर पर है। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इस बार एशिया कप 2025 यूएई में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपने शुरुआती 2 मैच दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। टी20 फॉर्मेट में एशिया कप में भाग लेने वाली सभी टीमों की रैंकिंग इस प्रकार है :-

भारत – 1

श्रीलंका – 7

पाकिस्तान – 8

अफगानिस्तान – 9

बांग्लादेश – 10

UAE – 15

ओमान – 20

हॉन्गकॉन्ग – 24

किसने कितनी बार जीता एशिया कप का खिताब :-

अभी तक एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन कुल 16 बार हो चुका है। इस बीच यह टूर्नामेंट 14 बार वनडे फॉर्मेट और 2 बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया है। इसके अलावा एशिया कप के खिताब को सबसे जयदा बार जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम पर है।

indian cricket team
indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक 11 बार एशिया कप का फाइनल खेला है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने इसके 8 खिताब जीते हैं। जबकि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इसके 6 खिताब जीते हैं। इस बीच पाकिस्तान की टीम ने भी इसके 2 बार खिताब जीते हैं। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भी 3 बार एशिया कप का फाइनल खेला है। लेकिन इस दौरान वह इसका एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version