Tuesday, February 17

IND vs BAN: एशिया कप 2025 में बीती रात सुपर-4 के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था। इन दोनों के बीच यह मैच दुबई के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में टॉस को जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके चलते हुए इस मैच में बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट करते ही टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है।

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रहमान :-

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

बांग्लादेश टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले जा रहे सुपर-4 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को केवल 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया था। वहीं इस विकेट के चलते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।

ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बने मुस्तफिजुर :-

इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान दुनिया के चौथे ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। क्यूंकि उनसे पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान, न्यूजीलैंड के टिम सउदी और ईश सोढ़ी ने यह कारनामा किया हुआ है।

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

इस समय अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 173 विकेट लिए हैं। जबकि कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी 164 और ईश सोढ़ी ने 150 विकेट लिए हैं। वहीं अब मुस्तफिजुर ईश सोढ़ी के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के शाकिल अल हसन 149 विकेट के साथ अब पांचवे नंबर पर आ गए हैं।

मुस्तफिजुर का टी20 इंटरनेशनल करियर :-

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

बांग्लादेश टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अभी तक 118 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 150 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उनकी इकॉनामी 7.30 की और गेंदबाजी औसत 20.55 की रही है। इसके अलावा उनका बेस्ट प्रदर्शन 10 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है।

एशिया कप 2025 में मुस्तफिजुर रहमान का प्रदर्शन :-

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

एशिया कप 2025 में अभी तक मुस्तफिजुर रहमान काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं। क्यूंकि इसमें खेलते हुए वह अभी तक कुल 7 विकेट ले चुके हैं। जबकि इस बीच उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा अब बांग्लादेश की टीम चाहेगी कि मुस्तफिजुर अपना यही प्रदर्शन आगे भी जारी रखे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version