Thursday, March 19

Asia Cup: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बार एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट भी इसी फॉर्मेट में खेला गया था। इसके फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से हरा दिया था। वहीं इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने कुल 9 खिताब (वनडे और टी-20 दोनों प्रारूप को मिलाकर) जीते हैं। आइए इस बीच एशिया कप के इतिहास में भारतीय कप्तानों द्वारा लगाए शतकों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. सौरव गांगुली :-

इस सूचि में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2000 के एशिया कप में ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

इस मैच में उन्होंने 124 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए थे। वहीं इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के भी आए थे। इस मैच में भारतीय कप्तान की इस शतकीय पारी के चलते हुए टीम इंडिया ने जीत के लिए मिले 250 रन के लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर ही हैसल कर लिया था। लेकिन उस संस्करण में भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

2. महेंद्र सिंह धोनी :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। उन्होंने साल 2008 के एशिया कप में हांगकांग क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 109 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं इस मैच में विराट ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंदों पर यह शतकीय पारी खेली थी। उनक इस पारी में हमें तब 6 चौके और 6 ही छक्के देखने को मिले थे।

MS Dhoni
MS Dhoni

उस समय यह मैच कराची में खेला गया था। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 374 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने यह मैच 256 रन से जीत लिया था। वहीं इस भारतीय पारी में सुरेश रैना ने भी शतक लगाया था।

3. विराट कोहली :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने साल 2014 के एशिया कप के दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ 122 गेंदों पर 136 रन की शानदार शैलीय पारी खेली थी।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने अपने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रन का स्कोर खड़ा किया था। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे। तब यह मैच फतुल्लाह में खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत लिया था।

4. रोहित शर्मा :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उस समय यह मैच दुबई में खेला गया था।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

वहीं इस मैच में जीत के लिए मिले 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 119 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 7 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इसी मैच में उनके अलावा शिखर धवन ने भी शानदार शतक (114) लगया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version