Sunday, August 17

Asia Cup 2025: आगामी 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। लेकिन इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे। क्यूंकि इन दोनों भारतीय दिग्गजों ने इस फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले लिया था।

तभी तो अब ऐसे में लंबे समय बाद टीम इंडिया एशिया कप में इन दोनों खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरने वाली है। इसके अलावा इन दोनों भारतीय दिग्गजों ने एशिया कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस बीच अब ऐसे में वनडे एशिया कप किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाएं हैं, उनके बारे में भी जान लेते हैं।

रोहित शर्मा ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर है। उन्होंने 28 मैचों की 26 पारियों में खेलते हुए कुल 28 छक्के लगाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 46.95 की बल्लेबाजी औसत से कुल 939 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और 9 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

शाहिद अफरीदी हैं दूसरे नबर पर :-

Shahid Afridi
Shahid Afridi

इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम आता है। वह एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 23 मैचों की 21 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 26 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35.46 की बल्लेबाजी औसत से 532 रन भी बनाए हैं।

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज भी हैं शामिल :-

इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। उन्होंने भी एशिया कप के 25 मैचों की 24 पारियों में खेलते हुए कुल 23 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम दर्ज है।

Sanath Jayasuriya
Sanath Jayasuriya

इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने एशिया कप में खेलते हुए कुल 1220 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 6 शतक और 6 अर्धशतक भी आए थे। जबकि टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भी एशिया कप में कुल 18 छक्के लगाए हैं। उनक अलावा अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 13 छक्कों के साथ पांचवे नंबर पर आते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version