Saturday, March 14

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट कहा जाता है। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ी है। क्यूंकि इस समय वह एशिया कप 2025 में भी एक से बढ़कर एक तेज पारियां खेल रहे हैं।

इसके चलते हुए ही उन्होंने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में तेज अर्धशतक लगाया था। इसके चलते हुए ही उन्होंने अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इस बीच अब ऐसे में आइए पारियों के लिहाज से सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. अभिषेक शर्मा :-

इस सूची में पहले स्थान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में भी 39 गेंदों में शानदार 74 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में हमें 6 चौके और 5 शानदार छक्के भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी 20 पारियों में ही 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इस बीच अब उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 50 छक्के पूरे करने के लिए केवल 331 गेंदों का सहारा लिया है। इसके चलते हुए अब वह सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस बीच अब अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने 510 गेंदों में अपने 50 छक्के पूरे किए थे।

2. एविन लुईस :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज एविन लुईस का नाम आता है। क्यूंकि इस मामले में अभी हाल ही में भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कैरेबियाई बल्लेबाज एविन लुईस के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

Evin Lewis
Evin Lewis

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि एविन लुईस ने भी 20 पारियों में ही अपने 50 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा अब अगर गेंदों की बात करें तो लुईस ने 336 गेंदों में अपने 50 छक्के पूरे किए थे। वहीं इस बाएं हाथ के कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,700 से अधिक रन और 130 से अधिक छक्के लगाए हैं।

3. हजरतुल्लाह जजई :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे हजरतुल्लाह जजई का नाम आता है। उन्होंने भी अपनी 22 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने टी 20 करियर में 45 मैच खेले हैं।

Hazratullah Zazai
Hazratullah Zazai

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 27.61 की बल्लेबाजी औसत और 132.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,160 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 162 रन का रहा है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 66 छक्के लगाए हैं।

4. क्रिस गेल :-

इस सूची में चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि इस पूर्व दिग्गज कैरेबियाई खिलाड़ी ने 25 पारियों में अपने 50 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने टी 20 इंटरनेशनल करियर का अंत कुल 124 छक्कों के साथ किया था।

chris gayle
chris gayle

इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 79 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 27.92 की बल्लेबाजी औसत और 137.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,899 रन बनाए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च्च स्कोर 117 रन का रहा है। जबकि इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version