Tuesday, February 24

Captains with 100% win record in Champions Trophy history: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए खिताब जीतकर अपना अभियान समाप्त किया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मिशेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

इसी के साथ, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए। उनसे पहले सिर्फ तीन कप्तानों का नाम ही इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज था। हालाँकि, उन सभी ने रोहित से कम मैचों में कप्तानी की है।

यहाँ हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तानों की सूची बताने जा रहे हैं।

ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तान

4. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में एक मैच में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहांसबर्ग में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम ने 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इस तरह से अफरीदी का बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में जीत का रिकॉर्ड 100% प्रतिशत है।

3. ऐडन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका)

ऐडन मार्कराम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ कराची में खेले गए ग्रुप मैच में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 7 विकेट से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और उन्हें 125 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसी के चलते मार्कराम का बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का रिकॉर्ड 100% है।

2. हांसी क्रोन्ये (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिवंगत हांसी क्रोन्ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इकलौते ऐसे कप्तान थे, जिनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में एक से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के बावजूद 100% जीत का रिकॉर्ड दर्ज था।

हालाँकि, अब इसमें रोहित शर्मा का नाम भी शुमार हो गया है। क्रोन्ये ने चैंपियंस ट्रॉफी 1998 में 3 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम को जीत हासिल हुई थी। उस साल दक्षिण अफ्रीका ने खिताब भी जीता था, जो उनका अब तक का एकमात्र आईसीसी खिताब भी है।

1. रोहित शर्मा (भारत)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5 मुकाबले खेले और सभी मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की और रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन भी बने। इस तरह से रोहित शर्मा भी उन कप्तानों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 100% जीत का रिकॉर्ड बनाया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version