Champions Trophy: बीसीसीआई ने आगामी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छापने से इनकार कर दिया है।

तभी तो अब इस टूर्नामेंट के लोगो के रूप में भारतीय टीम की किट पर पाकिस्तान नहीं छापे जाने से काफी विवाद पैदा हो गया है। जिसके चलते हुए आईसीसी ने बीसीसीआई को एक सख्त संदेश भेजा गया है।
Champions Trophy के जर्सी विवाद पर आया नया अपडेट :-

मीडिया के सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई होस्ट नेशन रेगुलेशन के हिस्से के रूप में अपनी टीम की किट पर पाकिस्तान नहीं लिखने वाला है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट टीम हाइब्रिड मॉडल के अनुसार अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के मुकाबले दुबई में खेलने वाला है। लेकिन अब आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा है कि भारतीय टीम की किट पर पाकिस्तान लिखा जाना अनिवार्य है। क्यूंकि इस मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy) का मेजबान देश वही है।
बीसीसीआई पर कड़ा एक्शन ले सकता है आईसीसी :-
तभी तो आईसीसी के एक अधिकारी के हवाले से यह कहा गया है कि, “हर टीम की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जर्सी पर टूर्नामेंट (Champions Trophy) का लोगो लगाए। इसके चलते हुए सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।

इसके अलावा एक आईसीसी अधिकारी ने भी यह साफ तौर पर कहा है कि अगर खिलाड़ियों की किट पर मेजबान देश पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का लोगो नहीं पाया गया तो भारतीय टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं आईसीसी के नियमों के अनुसार टीमों के मैच चाहे कहीं भी हो, जर्सी पर आईसीसी टूर्नामेंट के मेजबान का नाम लिखा जाना अनिवार्य है
टीम की जर्सी पर पाकिस्तान नहीं लिखना चाहता है बीसीसीआई :-

इससे पहले ही एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बीसीसीआई अपनी टीम की किट पर पाकिस्तान नहीं लिखना चाहता है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से ऐसी कोई जानकारी मिलने से इनकार किया है।
बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद काफी गहराया :-
हम यहां पर आपको बता देना चाहते है कि पिछले कुछ महीनों में बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी तनाव रहा है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत के सभी मैच दुबई में खेलने पर दोनों बोर्डों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन आने वाले समय में बीसीसीआई को भविष्य में इसके लिए भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। क्यूंकि पीसीबी किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत न आने की शर्त पर ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के लिए राजी हुआ है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) और रविंद्र जडेजा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








