Thursday, June 18

Novak Djokovic vs Alexander Zverev Head to Head Record: Australian Open 2025 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज को हराने के बाद सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर जेवरेव से होगा।

Novak Djokovic - Australian Open 2025
Novak Djokovic – Australian Open 2025

वर्तमान समय में एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद जेवरेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में यूएसए के टॉमी पॉल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह 13वीं बार नोवाक जोकोविच के सामने कोर्ट पर प्रतिद्वंदी के रूप में दिखेंगे।

नोवाक जोकोविच ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। पहले सेट में हार झेलने और दूसरे सेट में चार-चार की बराबरी के बाद सर्बियाई दिग्गज ने मैच में वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर दूसरा सेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अगले दोनों सेट्स में भी शानदार जीत दर्ज की और अपनी पिछली हारों का बदला लिया।

यहाँ हम आपको ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नोवाक जोकोविच बनाम एलेक्जेंडर जेवरेव हेड टू हेड आंकड़े बताने जा रहे हैं।

नोवाक जोकोविच बनाम एलेक्जेंडर जेवरेव हेड टू हेड आंकड़े – Novak Djokovic vs Alexander Zverev Head to Head Record

नोवाक जोकोविच और एलेक्जेंडर जेवरेव अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 12 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें जोकोविच को आठ और जेवरेव को चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। दोनों खिलाड़ी आखिरी बार 2023 सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में आमने-सामने हुए थे, जिसमें 37 वर्षीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।

अब यहाँ हम आपको नोवाक जोकोविच और एलेक्जेंडर जेवरेव के बीच अब तक खेले गए मैचों के रिजल्ट बताने जा रहे हैं।

नोवाक जोकोविच और एलेक्जेंडर जेवरेव के बीच अब तक खेले गए मैचों के रिजल्ट – Novak Djokovic vs Alexander Zverev Matches Result

क्रमांक वर्ष विजेता इवेंट राउंड कोर्ट स्कोर
1 2023 नोवाक जोकोविच एटीपी मास्टर्स 1000 सिनसिनाटी सेमीफाइनल आउटडोर हार्ड 7-6(5), 7-5
2 2021 एलेक्जेंडर जेवरेव निट्टो एटीपी फाइनल सेमीफाइनल इनडोर हार्ड 7-6(4), 4-6, 6-3
3 2021 नोवाक जोकोविच यूएस ओपन सेमीफाइनल आउटडोर हार्ड 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2
4 2021 एलेक्जेंडर जेवरेव टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल आउटडोर हार्ड 1-6, 6-3, 6-1
5 2021 नोवाक जोकोविच एटीपी कप राउंड रोबिन आउटडोर हार्ड 6-7(3), 6-2, 7-5
6 2021 नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल आउटडोर हार्ड 6-7(6), 6-2, 6-4, 7-6(6)
7 2020 नोवाक जोकोविच निट्टो एटीपी फाइनल राउंड रॉबिन इनडोर हार्ड 6-3, 7-6(4)
8 2019 नोवाक जोकोविच रोलैंड गारोस क्वार्टरफाइनल आउटडोर क्ले 7-5, 6-2, 6-2
9 2018 एलेक्जेंडर जेवरेव निट्टो एटीपी फाइनल फाइनल इनडोर हार्ड 6-4, 6-3
10 2018 नोवाक जोकोविच निट्टो एटीपी फाइनल राउंड रॉबिन इनडोर हार्ड 6-4, 6-1
11 2018 नोवाक जोकोविच एटीपी मास्टर्स 1000 शंघाई सेमीफाइनल आउटडोर हार्ड 6-2, 6-1
12 2017 एलेक्जेंडर जेवरेव एटीपी मास्टर्स 1000 रोम फाइनल आउटडोर क्ले 6-4, 6-3

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version