Sunday, February 15

ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA: कराची के नेशनल स्टेडियम में आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। इंग्लैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जबकि साउथ अफ्रीका के लिए यह मैच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम है। 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

ENG vs SA, Ben Duckett
ENG vs SA, Ben Duckett/Getty Images

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने फिल सॉल्ट को 8 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद जेमी स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

इंग्लैंड की हालत और खराब हो गई जब बेन डकेट 24 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट ने 37 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी बिखर गई। लियम लिविंगस्टन (9) और जेमी ओवरटन (11) भी सस्ते में आउट हो गए।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA
ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA/Getty Images

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, खासकर मार्को यानसन ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ दी। उन्होंने शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट चटकाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। उनके अलावा कगिसो रबाडा और लुंगी एन्गिडी ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया और अपनी कसी हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांध कर रखा।

इंग्लैंड का स्कोर और मौजूदा स्थिति

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम का स्कोर 35.3 ओवर के बाद 171/9 है। कप्तान जोस बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर 31 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वे किसी तरह 200+ का स्कोर बना सकें, ताकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सकें।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version