Saturday, June 20

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पिछले महीने आयरलैंड को तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 से हराया था। उसके बाद अब वो न्यूज़ीलैंड के दौरे पर हैं। वे कीवी टीम के खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज़ खेलेंगे, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा 16 अक्टूबर को ही कर दी है।

हैरी ब्रूक संभालेंगे कप्तानी

England Announced Playing 11 For 1st T20I Against New Zealand
England Announced Playing 11 For 1st T20I Against New Zealand

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में इंग्लैंड टीम की कमान हैरी ब्रूक संभाल रहे होंगे। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ जैकब बेथल संभाल रहे थे। तब ब्रूक को आराम दिया गया था। लेकिन अब उनके करियर का सबसे मुश्किल फेज़ चालू होने वाला है, जहाँ उन्हें पहले न्यूज़ीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया में एशेज में पार पाना है और फिर टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। जिसके चलते ही उन्हें रेस्ट दिया गया था।

प्लेइंग 11 में एक साथ खेलेंगे 4 विकेटकीपर

पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड द्वारा घोषित टीम की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें चार विकेटकीपिंग विकल्प शामिल किए गए हैं। लेकिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जोस बटलर संभालते हुए दिखेंगे। उनके अलावा प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट, टॉम बैंटन और जॉर्डन कॉक्स जैसे अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों को भी जगह दी गई है।

पिछली सीरीज में कप्तानी करने वाले जैकब बेथल को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। उन्हें इंग्लिश टीम भविष्य का सितारा मान रही है, इसलिए उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी भारत और श्रीलंका में होगा, जहाँ स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी। इसलिए उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में तैयार किया जा रहा है ताकि स्पिन का एक एक्स्ट्रा ऑप्शन मिल सकें।

ऑलराउंडर और गेंदबाज़

ऑलराउंडरों की बात करें तो इंग्लैंड ने जेमी ओवरटन को बेंच पर बैठाया है, जबकि ब्रायडन कार्से और सैम कुरेन को टीम में शामिल किया है। स्पिन विभाग में, इंग्लैंड के पास इस बार तीन विकल्प हैं।

आदिल राशिद मुख्य स्पिनर होंगे, जिनका साथ बाएँ हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन देंगे। ज़रूरत पड़ने पर जैकब बेथल भी गेंदबाज़ी कर सकते हैं। ल्यूक वुड तेज़ गेंदबाज़ी की अगुवाई करेंगे, जबकि सोनी बेकर को पहले मैच में जगह नहीं दी गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I मैच: 18 अक्टूबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)

दूसरा T20I मैच: 20 अक्टूबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)

तीसरा T20I मैच: 23 अक्टूबर,, ईडन पार्क (ऑकलैंड)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version