IND vs SA: इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज खेली जा रही है। बीटी रात बुधवार को इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच रायपुर में खेला गया था। इस मैच में टॉस को हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। इस मैच भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने 102 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं इसी मैच में उनका साथ देते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार 105 रन बनाए।
इसके बाद मैच के अंत में टीम के कप्तान केएल राहुल ने आकर 66 रन का योगदान भी दिया। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने 358 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भी दक्षिण अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाजी के सामने भारतीय टीम का यह टारगेट भी बौना साबित हुआ था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट शेष रहते हुए इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा आखिर 358 रन बनाने के बावजूद भी भारतीय टीम इस मैच को कैसे हार गई। आइए उनकी हार के 3 बड़े कारणों के बारे में।
1. भारत को नहीं मिली दमदार फिनिश :-
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बावजूद भी टीम इंडिया मैच के अंत में तेजी से रन बटोरने में कामयाब नहीं हो पाई थी। क्यूंकि इस मैच में 39 ओवर में भारत का स्कोर 289 रन था और 6 विकेट हाथ में थे। तब ऐसे में भारतीय टीम 400 का आंकड़ा आसानी से हासिल कर सकती थी।

लेकिन इसके बाद टीम इंडिया अंत के 10 ओवर में केवल 69 रन ही बना पाई थी। इस बीच हमें केएल राहुल के बल्ले से 43 गेंदों में 66 रन की पारी भी देखने को मिली थी। जबकि दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा 27 गेंदों में 24 रन बनाकर काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना कर ही आउट हो गए थे।
2. प्रसिद्ध कृष्णा की रही खराब गेंदबाजी :-
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में काफी खराब गेंदबाजी की थी। यही भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई। लेकिन इस मैच में उन्होंने टेम्बा बवूमा और मैथ्यू ब्रीट्ज्कि विकेट जरूर लिया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मात्र 8.2 ओवर में 10.20 के निराशाजनक इकोनोमी रेट के साथ 85 रन लुटा दिए थे।

उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जबकि हर्षित राणा ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 70 खर्च कर 1 विकेट लिया था। इस मैच में अगर प्रसिद्ध कृष्णा कसी हुई गेंदबाजी करते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।
3. टॉस फिर बना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी :-
इस मौजूदा सत्र में भारतीय टीम के लिए टॉस जीतना बड़ी सिरदर्दी बन चुका है। क्यूंकि वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच के बाद से ही टीम इंडिया ने वनडे इंटरनेशनल में एक भी टॉस नहीं जीता है। इसके चलते हुए रायपुर के मैदान पर टॉस हारना भी एक बड़ा फैक्टर बन गया है।

क्यूंकि इस मैच में टॉस हारने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और फिर शाम को ओस से भरे मैदान में गेंदबाजी करनी पड़ी है। इसके चलते हुए भारतीय गेंदबाजों को गेंद को कंट्रोल करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







