Sunday, February 1

Mohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2015 में खेला था। जबकि वह हर साल लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। अब अपने संन्यास का ऐलान करने की वजह से वह इस बार आईपीएल भी नहीं खेलेंगे। इसके अलावा आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनको रिलीज कर दिया था।

मोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान :-

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बड़ा-चौड़ा पोस्ट करते हुए अपने सभी फैंस को अपनी रिटायरमेंट की जानकारी दे दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि, “आज मैं पूरे दिल से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करता हूं। हरियाणा की तरफ से मेरे खेलने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिला और फिर मैं आईपीएल भी खेला था।”

Mohit Sharma
Mohit Sharma

इसके आगे उन्होंने लिखा कि, “मेरे लिए यह सफर किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। इस दौरान मेरे करियर की रीढ बनने के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके अलावा अनिरुद्ध सर का भी बहुत-बहुत आभार है, जिनके निरंतर मार्गदर्शन ने मेरे जीवन को इस तरह आकार दिया कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता हूं।” इसके अलावा बीसीसीआई, मेरे कोच, मेरे साथी खिलाड़ी, आईपीएल टीमें, सहयोगी स्टाउ और मेरे सभी दोस्तों को उनके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद। इसके अलावा मेरी वाइफ का भी स्पेशल थैंक्यू, जिन्होंने हमेशा मेरे मिजाज और गुस्से को संभाला और हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया है। इसके बाद अब मैं खेल के नए तरीकों से सेवा करने के लिए काफी उत्सुक हूं।

ऐसा रहा है मोहित शर्मा का क्रिकेट करियर :-

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने भारत के लिए 26 वनडे मैच खेले है। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32.9 की गेंदबाजी औसत से कुल 31 विकेट लिए हैं। इस बीच वनडे क्रिकेट में मोहित का बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। जबकि उन्होंने कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 30.83 की गेंदबाजी औसत से 6 विकेट चटकाए हैं।

Mohit Sharma
Mohit Sharma

इसके अलावा अब अगर मोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो वह चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स इन 4 टीमों की तरफ से खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 120 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 26.22 की शानदार गेंदबाजी औसत से कुल 134 विकेट हासिल किए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version