Thursday, March 5

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में खेलते हुए गेंदबाजों के लिए 200 विकेट लेना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इसके चलते हुए अभी हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने यह मुकाम हासिल किया है। क्यूंकि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में खेलते हुए अपने वनडे करियर में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। इसके चलते हुए अब वह उन चुनिंदा स्पिनरों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सबसे कम मैचों में यह आंकड़ा छूआ है। इसके अलावा आइए सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले स्पिनरों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. सकलेन मुश्ताक :-

इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने केवल 104 मैचों में खेलते हुए अपने 200 विकेट पूरे कर लिए थे। इसके अलावा उन्होंने साल 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नॉटिंघम वनडे में यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।

Saqlain Mushtaq
image source vis getty images

वहीं इस पूर्व पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर ने अपने वनडे करियर में कुल 169 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 21.78 की शानदार गेंदबाजी औसत और 4.29 की इकॉनमी रेट के साथ 288 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 6 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

2. राशिद खान :-

इस सूची में अब दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने भी केवल 115 मैचों में खेलते हुए अपने 200 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज उनके वनडे करियर के 200वां शिकार साबित हुए हैं।

Rashid Khan
Rashid Khan

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि वह अफगान टीम की तरफ से इस आंकड़े को छूने वाले पहले गेंदबाज भी बने हैं। इस समय वह विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। इसके चलते हुए वह 50 ओवर फॉर्मेट में अब तक 5 बार फाइव विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

3. शेन वार्न :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी केवल 125 वनडे मैचों में खेलते हुए अपने 200 विकेट पूरे कर लिए थे। साल 1999 में उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ मैच खेलते हुए यह कारनामा किया था।

Shane Warne
Shane Warne

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 194 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 5.73 की गेंदबाजी औसत और 4.25 की इकॉनमी रेट के साथ 293 विकेट लिए थे। जबकि इस दौरान उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया था।

4. आदिल राशिद :-

इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड के स्टार स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 137 वनडे मैचों में खेलते हुए अपने 200 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने पूरे वनडे करियर में कुल 155 मैच खेले हैं।

Adil Rashid
Adil Rashid

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 31.39 की औसत और 5.62 की इकॉनमी रेट के साथ 232 विकेट लिए हैं। जबकि इस बीच वह 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version