हम सभी जानते हैं कि आमतौपर जब भी स्पोर्ट्स पर्सन अपने खेल से संन्यास लेता है तो वो उसके बाद वो उसी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में अपनी बाकी की जिंदगी गुजारना चाहता है। अगर बात करें क्रिकेटर्स की तो संन्यास लेने के बाद या तो अपना कुछ व्यापार करते हैं या फिर क्रिकेट में कमेंट्री और अंपायर जैसे काम करना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे में भी हैं, जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में एंट्री की। इस लेख में हम भारत के ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्रिकेट के बाद नेता बन गए। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो 5 क्रिकेटर जो बाद में राजनीति में आए।
1- नवजोत सिंह सिद्धू
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नवजोत सिंह सिद्धू का है। सिद्धू ने साल 2004 में राजनीति की शुरुआत की और 2009 तक बीजेपी की तरफ से अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीते। लेकिन इसके बाद वो बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन साल 2019 के दौरान उस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ उनका मतभेद हो गया। ये ही कारण था कि पंजाब सरकार में मंत्री रहने वाले सिद्धू ने बाद में पंजाब कांग्रेस के पद से भी इस्तीफा दे दिया।




5. मोहम्मद अजहरूद्दीन
मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। अजरूद्दीन की गिनती एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर होती है। लोग उनको कलाई के जादूगर के नाम से भी जानते हैं। इन्होंने ने भी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में हाथ अजमाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की तरफ से मुरादाबाद से चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में वो उन्होंने जीत भी दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे बनती है क्रिकेट की पिच…
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।






