Galle Marvels Vs Jaffna King: लंका प्रीमियर लीग 2024 का लीग चरण समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट में अब तक पूरे समय हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला। जिसमे हाई स्कोरिंग मैच, रोमांचक मुकाबला और कुछ बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी शामिल है।
LPL में इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाले टीम जाफना किंग,गैल मार्वल्स,कोलंबो स्ट्राइकर्स और कैंडी फाल्कन्स हैं। प्लेऑफ का पहला मुकाबला जाफना किंग और गैल मार्वल्स के बीच कोलंबो में खेला गया।
Galle Marvels Vs Jaffna Kings: एक नजर मुकाबले पर
लंका प्रीमियर लीग 2024 प्लेऑफ का पहला मुकाबला गैल मार्वल्स और जाफना किंग के बीच खेला गया। जहां मार्वल्स की टीम ने टॉस जीत कर फिल्डिंग करने का फैसला किया। जाफना किंग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177 रन बनाए।

Galle Marvels Vs Jaffna Kings: जाफना की टीम के लिए सबसे ज्यादा 52 रन अविस्का फर्नान्डो ने बनाया। फर्नान्डो ने 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 52 रन बनाए उनके अलावा कुशल मेंडिस 46 और रिले रुसौव ने 40 रनों का योगदान दिया। 177 रनों का पीछा करने उतरी गिल मार्वल्स की टीम तेज गति से रन बनाने की कोशिश की। जिसके कारण मार्वल्स ने अपना पहला विकेट जल्द ही गंवा दिया।

Galle Marvels Vs Jaffna Kings: जाफना की तरफ से एलेक्स हेल्स ने ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 36 रन बनाए , जिसमे 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मार्वल्स की टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज टीम शेफर्ट थे जिन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा मार्वल्स की टीम के लिए जेनिथ लियानाज ने भी 56 रनों का योगदान दिया।
Galle Marvels Vs Jaffna Kings:अब तक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा छक्के
लंका प्रीमियर लीग के इतिहास में यह पहली बार है जब इस टूर्नामेंट में अब तक 307 छक्के लग चुके हैं और यह LPL के किसी एक सीजन में लगाने वाला सबसे अधिक छक्के हैं।

इससे पहले टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्का 275 था जो पिछले संस्करण के दौरान लगाया गया था। सबसे बड़े हिट का मतलब यह भी है की इस बार गेंदबाजो की जमकर कुटाई हुई है जिससे यह टूर्नामेंट गेंदबाजो के लिहाज से अच्छा साबित नही हुआ है।
हालाँकि, कुछ ऐसे गेंदबाज भी रहें हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी आक्रामक से बल्लेबाजों के पसीने भी छुड़ाए हैं। स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने इस टूर्नामेंट में 2 बार हैट्रिक लेकर साबित किया है और अब तक सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में शादाब टॉप पर है।
यह भी पढ़ें:-Gautam Gambhir: गंभीर के 5 सुझावों में 4 को BCCI ने किया खारिज,1 को मिली हरी झंडी







