Monday, August 18

Gautam Gambhir: आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले भारत के कोच गौतम गंभीर मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद गंभीर आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए महत्वपूर्ण चयन बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नताशा भी दर्शन करने के लिए पहुंची थी।

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। तभी तो इस बार भी सभी भारतीय खिलाड़ियों का इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। क्यूंकि क्रिकेट के खेल में टैलेंट के साथ किस्मत का बलवान होना भी जरूरी है। वहीं सभी खिलाड़ियों के लिए भगवान का आशीर्वाद भी उतना ही आवश्यक है।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर :-

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं भारत के कोच गौतम गंभीर आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए महत्वपूर्ण चयन बैठक से पहले यहां आए थे। यहां पर उन्होंने पत्नी नताशा के साथ भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना भी की।

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच आगामी 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड में एक युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी के साथ अब खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारतीय कोच गंभीर के लिए एक नया युग शुरू हो रहा है। क्यूंकि इस बार भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना जाएगी। इन दोनों भारतीय दिग्गजों ने अभी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी। तभी तो अब इसके बाद भारतीय टीम काफी कमजोर सी नजर आने लगी है।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

इसके बाद अब बहुत जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी होना है। इसको लेकर गौतम गंभीर और अगरकर लगातार मिल रहे हैं। इस बार रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब नया कप्तान चुनने की भी चुनौती है। अब भारतीय टीम की कप्तानी में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा खेल के जानकार ऋषभ पंत को भी कप्तानी का तगड़ा दावेदार बता रहे हैं। क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने कथित तौर पर खुद को कप्तानी की दौड़ से बाहर कर लिया है।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

इस बीच मीडिया रिपोर्ट की खबरों के अनुसार शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। जबकि ऋषभ पंत को टीम की उपकप्तान का रोल दिया जा सकता है। क्यूंकि विदेशी धरती पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, खासकर इंग्लैंड की धरती पर। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सीरीज की शुरुआत हेडिंग्ले में टेस्ट खेलकर करने वाला है। इसके अलावा यह भारतीय टीम के लिए नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत भी होने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version