Tuesday, March 10

WPL 2026 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स (GGW) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, जबकि RCBW की नजर लगातार पांचवीं जीत पर टिकी हुई है।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का 12वां मुकाबला आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां Gujarat Giants Women (GGW) और Royal Challengers Bengaluru Women (RCBW) आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। RCB महिला टीम (RCBW) अब तक टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स इस मैच में घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में मजबूती हासिल करना चाहेंगी।

GGW vs RCBW: टॉस अपडेट और टीम में बदलाव

गुजरात जायंट्स की कप्तान Ashleigh Gardner ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वडोदरा की पिच चेज करने के लिए बेहतर लग रही है, इसलिए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की प्लेइंग XI में दो अहम बदलाव किए गए हैं। युवा खिलाड़ी हैप्पी कुमारी इस मुकाबले में डेब्यू कर रही हैं, जबकि अनुष्का शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।

Happy Kumari Makes her WPL Debut For Gujarat Giants Women Against RCB Women.The 18-year-old Medium Pacer, Born on 03 February 2007, represents the Rajasthan Women Cricket Team in Domestic Circuit.

Gujarat Giants Picks Happy for INR 10 Lakhs in WPL 2026 Auction.
Happy Kumar Makes Her WPL Debut For Gujarat Giants Against RCB Women in the 12th Match of WPL 2026.

वहीं, RCB महिला टीम ने अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरने का फैसला किया है। कप्तान Smriti Mandhana ने बताया कि टीम एक समय में एक मैच पर फोकस कर रही है और प्लेऑफ को लेकर ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहती।

दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल में स्थिति और हालिया फॉर्म

RCB Women इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। टीम ने चार मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है। उनका नेट रन रेट भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। इसके अलावा, गुजरात जायंट्स ने चार मैचों में दो जीत और दो हार दर्ज की हैं और फिलहाल वे तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

RCB की ताकत उनकी संतुलित बल्लेबाजी और प्रभावशाली गेंदबाजी रही है। वहीं गुजरात जायंट्स को अपने मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है।

GGW vs RCBW: मुकाबले से जुड़े अहम खिलाड़ी

RCB के लिए स्मृति मंधाना लगातार रन बना रही हैं और इस सीजन में वह टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रही हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज Richa Ghosh अपने आक्रामक अंदाज से किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती हैं। गेंदबाजी में Lauren Bell और Shreyanka Patil शानदार लय में नजर आ रही हैं।

गुजरात जायंट्स के लिए बेथ मूनी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। सोफी डिवाइन और एश्ले गार्डनर ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती देती हैं। युवा गेंदबाज काश्वी गौतम ने भी इस सीजन में प्रभावित किया है।

कोटांबी स्टेडियम वड़ोदरा पिच रिपोर्ट

वड़ोदरा स्थित कोटांबी स्टेडियम की पिच सूखी और सख्त बताई जा रही है। पिच पर हल्की दरारें दिखाई दे रही हैं लेकिन बल्लेबाजी के लिए इसे अच्छा विकेट माना जा रहा है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में उछाल मिल सकता है, जबकि स्पिनरों के लिए बहुत ज्यादा मदद नहीं है। शाम के समय ओस गिरने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है और इसी वजह से टॉस जीतकर गेंदबाजी को प्राथमिकता दी गई है।

गुजरात जायंट्स महिला (GGW): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी, रेणुका सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (RCBW): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लॉरेन बेल।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version