GT vs RCB, IPL 2024: रविवार को हुए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में विल जैक्स ने 41 गेंद पर शतक लगाया जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंत तक मैच में नाबाद रहते हुए 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। और बेंगलुरु को 201 रनों का लक्ष्य दिया। जिसको बेंगलुरु ने 4 ओवर रहते हुए केवल 16 ओवर में ही हांसिल कर लिया। गुजरात टाइटंस की पारी ने साई सुदर्शन और शाहरूख खान के अर्द्धशतक के दम पर इन 200 रनों के स्कोर को खड़ा किया।
अगर हम गुजरात की पारी की बात करे तो गुजरात टाइटंस की शुरुवात काफी ख़राब रही। गुजरात टाइटंस ने अपना पहला बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के रूप में गवाया। ऋद्धिमान साहा ने केवल 4 गेंद खेली और 5 रन बनाये। ऋद्धिमान साहा को स्वप्निल सिंह ने आउट किया। इस मैच में साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए 84 रनों की पारी खेली। इस पारी में साई सुदर्शन ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल भी इस मैच में जल्दी आउट हहो गए। शुभमन गिल ने 19 गेंद खेलकर 16 रन बनाये।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उत्तरी गुजरात टाइटंस की शुरुवात काफी ख़राब रही। और गुजरात की बल्लेबाजी की गति भी काफी धीमी रही। इस पूरी पारी में गुजरात के हालांकि 3 ही विकेट गिरे। लेकिन अपनी पूरी पारी में गुजरात की टीम ज्यादा बाउंड्री नहीं लगा पाई। गुजरता की टीम ने इस पारी में 10 छक्के और 15 चौके लगाए।
साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये। और अंत तक क्रीज पर जमे रहे। अपना अर्धशतक बन जाने के बाद सुदर्शन ने थोड़ा रनों की गति को बढ़ाया। साईं सुदर्शन ने इस मैच में 84 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम के विस्फोटाल बल्लेबाज डेविड मिलर भी इस मैच में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर सके। उन्होंने इस मैच में 19 गेंद खेलते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से केवल 26 रन ही बनाये।
अब हम बेंगलुरु की बल्लेबाजी की बात करे तो बेंगलुरु ने अपनी इस पारी में केवल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इस मैच में मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। और इस मैच में दोनों ने ही 8.50 की इकॉनमी से रन दिए। लेकिन इस मैच में कैमरन ग्रीन सबसे ज्यादा महंगे रहे जिन्होंने अपने 3 ही ओवर में 42 रन दे दिए। कारण शर्मा ने भी इस मैच में अपने 3 ओवर में ही 38 रन दे डाले। इस मैच में बेंगलुरु की तरफ से सिराज, स्वप्निल सिंह और ग्लेन मैक्सववेल ने 1 – 1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ें: IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, नाम ऐसे कि जानकर दंग रह जाएंगे आप!







